
मोहम्मद शमी चोटिल हैं और अभी तक यह साफ नहीं है कि आने वाले मैच में वो खेल पाएंगे या नहीं। ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए तीन खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। शमी को एंकल में इंजरी है और देखना पड़ेगा कि वह खेल पाते हैं या नहीं।
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया क्वालीफाई कर चुकी है। टूर्नामेंट में सबसे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराया और उसके बाद पाकिस्तान को हराकर अंतिम 4 का टिकट कटा लिया। लेकिन आने वाले बड़े मैचों से पहले टीम इंडिया के सामने एक टेंशन खड़ी हो गई है। दरअसल भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एंकल में चोट लगी है और आगे के मैच में उनका खेलना थोड़ा डाउट में है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि टीम में ऐसे कौन से तीन खिलाड़ी हैं जो शमी की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किए जा सकते हैं।
अर्शदीप सिंह बेस्ट ऑप्शन – मोहम्मद शमी अगर नहीं खेलते हैं तो टीम में अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। अर्शदीप इस वक्त टीम में शमी के सबसे बेस्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं। अर्शदीप एक लेफ्ट आर्म पेसर हैं और उनके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कला है। उन्होंने 9 वनडे मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं और इस दौरान 14 विकेट उनके नाम है। यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि अर्शदीप टी20 में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं और उन्होंने कई बार टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में गेंदबाजी का जिम्मा उठाया है।
वॉशिंगटन सुंदर को भी चुन सकती मैनेजमेंट – टीम में वॉशिंगटन सुंदर जैसा एक तगड़ा ऑलराउंडर है। सुंदर स्पिन गेंदबाज होने के साथ-साथ एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। टीम इंडिया के लिए 23 वनडे मैच में सुंदर खेल चुके हैं। उन्हें हर एक फॉर्मेट में काफी अनुभव है। मैनेजमेंट उन्हें भी टीम में शामिल कर सकती है। लेकिन फिर टीम इंडिया का फास्ट बॉलिंग लाइन अप हर्षित राणा और हार्दिक पंड्या पर निर्भर हो जाएगा।
वरुण चक्रवर्ती भी खेल सकते हैं – वरुण चक्रवर्ती भी शमी की जगह प्लेइंग 11 में ले सकते हैं। हालांकि वरुण चक्रवर्ती एक स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन वो दुबई की पिच पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाल ही में चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना डेब्यू किया था। उन्हें टी20 फॉर्मेट में तगड़ा प्रदर्शन करने के बाद अचानक चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल किया गया था। वरुण ने 18 टी20 मैचों में 33 विकेट अबतक ले चुके हैं। ऐसे में दुबई की स्लो विकेट पर वरुण चक्रवर्ती बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website