
आमतौर पर कहा जाता है शनि सबसे क्रूर ग्रह हैं जिस कारण हर कोई इनसे बहुत डरता है। दरअसल शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है क्योंकि ये प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल प्रदान करते हैं लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इनसे घबराते हैं। कहने का भाव ये है अगर किसी जातक के जीवन में कोई परेशानी आती है तो उसका दोष वह शनि ग्रह को ही देता है। मगर आपको बता दें इनके अलावा राहु भी ऐसे ग्रह हैं जिनकी अगर किसी जातक की कुंडली में स्थिति खराब हो तो उस पर अपना बुरा प्रभाव डालते हैं।
Rahu, राहु
बल्कि इनके बारे में कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति पर इनकी कुदृष्टि पड़ जाए तो इंसान का जीवन किसी कदर बढ़ जाता वो सोच भी नहीं पाता। तो अगर आप के जीवन में राहु परेशानियां खड़ी कर रहा है तो आगे दिए गए उपाय को ज़रूर अपनाएं
यहां जानें राहु प्रभाव से बचने के कुछ खास उपाय-
रोज़ाना इस राहु मंत्र- “ॐ रां राहवे नमः” का 108 बार जप करें, इससे इनके द्वारा प्राप्त अशुभ फलों का प्रभाव कम होगा।
नौ रत्ती का गोमेद रत्न पंचधातु या रत्न को लोहे की अंगूठी में जड़वा कर शनिवार के दिन राहु बीज मंत्र- “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:” का 108 बार उच्चारण कर अभिमंत्रित करके दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लें।
रोज़ाना शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भी राहु का प्रभाव जल्दी खत्म होता है।
इसके अलावा ज्योतिष की मान्यता के अनुसार राहु से पीड़ित व्यक्ति को तेज़ स्वर में इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार उच्चारण करें।
माना जाता है इससे शीघ्र ही राहु की दशा खत्म हो जाती है।
मंत्र-
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा ।।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website