Sunday , February 22 2026 10:12 AM
Home / Entertainment / इाकोनेटी ने कहा, मैं अपनी कसमों को पढ़ते वक्त रोउंगी चाहे

इाकोनेटी ने कहा, मैं अपनी कसमों को पढ़ते वक्त रोउंगी चाहे


लॉस एंजेलिस। टेलीविजन हस्ती एशले इाकोनेटी जानती हैं कि अभिनेता जेरेड हैबोन के साथ उनकी शादी का दिन एक भावात्मक दिन के रूप में रहेगा और वे दोनों ही अपनी शादी के कस्में लिख रहे हैं।
पीपुल्स डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ‘द बैचेलर’ स्टार ने पीपुल पत्रिका के ‘टीवी चैटर’ को दिए एक साक्षात्कार में अपनी आगामी शादी के बारे में खुलकर बात की।
इाकोनेटी ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से अपनी कसमों को पढ़ते वक्त रोउंगी चाहे मैंने उन्हें लिखा हो या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि अभी जो मेरी योजना है वह यह है कि हम उन्हें लिखने जा रहे हैं।’’
यह पूछने कि क्या वह अपनी कसमें कहते हुए अपने आंसूओं को रोक पाएंगी, जिसपर उन्होंने कहा कि हां मैं कर पाउंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अखबारों से पढऩा पढ़ेगा। अपनी खुद की कसमों को कौन याद रखता है।’’
इाकोनेटी ने कहा, ‘‘मैं अपनी कसमों को पढ़ते वक्त आंखों को सूखा रखने पर खुद विश्वास नहीं कर सकती।’’
इाकोनेटी और हैबोन की सगाई जून में हुई थी।