
रयान गोसलिंग की जिस साइंस-फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार भारतीय सिनेमाघरों में 26 मार्च को रिलीज हो गई है। दुनिया के बाकी हिस्सों में यह 20 मार्च को ही रिलीज हुई थी और गुरुवार तक पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड ₹1553.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। भारत में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के कारण मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पोस्टपोन किया था। लेकिन इसका बहुत फायदा होता नहीं दिख रहा है। देशभर में भारतीय दर्शक इस बात से बेहद खफा हैं कि IMAX वर्जन में शूट इस फिल्म को ‘धुरंधर 2’ के कारण IMAX-थिएटर्स में शोज नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर लोग गुस्से से लाल हो रहे हैं। यह सही भी है, क्योंकि Project Hail Mary को भारत में मौजूद 34 IMAX स्क्रीन्स में महज 9-10 शोज दिए हैं। अब इस बहस के बीच आई-मैक्स के वाइस प्रेसिडेंट प्रीतम डैनियल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि वह ‘किसी के नखरे उठाने’ नहीं आए हैं।
IMAX Corporation (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के वाइस प्रेसिडेंट प्रीतम डैनियल ने X पर एक भारतीय यूजर के पोस्ट पर कमेंट किया है। डायरेक्टर फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की इस फिल्म के लिए भारतीय दर्शकों में भी गजब का उत्साह है। हजारों की संख्या में X पर लोगों की प्रतिक्रियाएं हैं। गुरुवार को जब फिल्म रिलीज हुई, तब बेंगलुरु, लखनऊ, कोच्चि और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में इसके एक भी IMAX शो नहीं थे। जबकि दूसरे दिन जब शोज की संख्या बढ़ाई गई, तो वह भी हाउसफुल होकर तुरंत बिक गए।
IMAX के प्रीतम डैनियल ने कम शोज पर तोड़ी चुप्पी – रयान गोसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं। इसी कड़ी में X (पहले Twitter) पर एक यूजर ने IMAX के गिने-चुने शोज बढ़ाने जाने पर एक मीम शेयर किया। इसी पर प्रीतम डैनियल ने जवाब दिया। उन्होंने देव नाम के इस यूजर से कहा, ‘हाय देव, हम यहां बैठकर समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं। हम अपना काम कर रहे हैं और जितना हो सकता है, उतना अच्छा कर रहे हैं। अगर कोई देरी हुई है, तो उसके कुछ कारण थे, जिन्हें सुलझाने में समय लगा।’
Home / Entertainment / IMAX के वाइस प्रेसिडेंट के अजीब बोल, शो की कमी पर कहा- मैं यहां नखरे उठाने नहीं आया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website