Wednesday , February 18 2026 7:25 AM
Home / Entertainment / Bollywood / इमरान खान ने बॉलीवुड को किया बेनकाब! बताया कैसे होती है दिखावटी कास्टिंग और ए-लिस्टर स्टार्स की फीस

इमरान खान ने बॉलीवुड को किया बेनकाब! बताया कैसे होती है दिखावटी कास्टिंग और ए-लिस्टर स्टार्स की फीस


एक्टर इमरान खान 2026 में अपनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के साथ वापस कर रहे हैं और इससे पहले उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इमरान ने बताया है कि ए-लिस्टर स्टार्स की फीस कितनी होती है और बॉलीवुड में किसे कैसे कास्ट किया जाता है।
एक्टर इमरान खान आगामी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में समदिश के पॉडकास्ट पर हुई बातचीत में, एक्टर ने बॉलीवुड की कास्टिंग के बारे में बात की और रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे ए-लिस्टर स्टार्स के भारी भरकम फीस पर भी चर्चा की।
बातचीत के दौरान इमरान खान ने खुलासा किया कि ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे, न कि वे खुद। हालांकि, जब अजय देवगन ने फिल्म की तैयारी के दौरान ही फिल्म छोड़ दी, तो विशाल भारद्वाज ने उनकी जगह इमरान को कास्ट कर लिया।
बॉलीवुड में कैसे होती है कास्टिंग? – इमरान ने आगे दावा किया कि विशाल ने उन्हें इसलिए नहीं चुना क्योंकि वे उस रोल के लिए बिल्कुल सही थे, बल्कि इसलिए चुना क्योंकि उन्हें चुनने से फिल्म के लिए एक तय बजट में मदद मिली। बॉलीवुड की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज भी कास्टिंग का तरीका पूरी तरह से बजट पर बेस्ड है। इसका एक्टर से कोई लेना-देना नहीं है। किसी को परवाह नहीं होती कि आप उस रोल के लिए सही हैं या नहीं। वे बस यही सोचते हैं, ‘इससे मुझे कितना पैसा मिल सकता है?’ इसी तरह मुझे ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में कास्ट किया गया। मेरे दम पर वे एक कमाई हासिल कर सके।’
बॉलीवुड के ए-लिस्टर स्टार्स की फीस पर बोले – फिर एक्टर से पूछा गया कि ए-लिस्टर्स एक फिल्म के लिए कितना कमाते हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘अगर आप आज के दौर में थिएटर फिल्मों के ए-लिस्टर हैं, तो आप प्रति फिल्म 30 करोड़ रुपये से कम नहीं कमा रहे हैं। मेरी उम्र के कोई भी एक्टर – रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर – वे 30 करोड़ रुपये से कम नहीं कमा रहे हैं। अगर उनमें से कोई इससे कम कमा रहा हो तो मुझे आश्चर्य होगा।’