Friday , March 27 2026 8:29 PM
Home / Off- Beat / लंदन में मूंगफली-भेल बेच रहे अंग्रेज, वीडियो वायरल

लंदन में मूंगफली-भेल बेच रहे अंग्रेज, वीडियो वायरल


भारत में मूंगफली और भेल बिकती आम देखी जा सकती है लेकिन अब हिंदुस्तान की गलियों में मिलने वाले ये दोनों स्वाद इस समय लंदन की सड़कों पर बेहद पसंद किए जा रहे हैं। इंग्लैंड में वर्ल्डकप चल रहा तो स्टेडियम के बाहर एक अंग्रेज़ मूंगफली की दुकान लगाए हुए है और लोगों को गर्मागर्म मूंगफली दे रहे हैं। . सोशल मीडिया पर इन दिनों इनकी काफी चर्चा भी है।
भेल ले लो भाई…
स्टेडियम के बाहर मूंगफली बेचने वाले एक अंग्रेज का वीडियो भारत के जाने माने कवि कुमार विश्वास अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कुमार ने वीडियो में जब इस शख्स से पूछा कि ये क्या है तो वह कहता है ‘गरम..गरम…मूंगफली’ कुमार विश्वास के वीडियो के अलावा भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अंग्रेज भेल बेच रहा है। लोग लिख रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे मैच के बाहर ये शख्स भेल बेच रहा है।
हालांकि, ये वीडियो मैच वाले दिन का ही है या फिर पुराना है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन वर्ल्डकप के समय में सोशल मीडिया पर इसका काफी बज़ है। गौरतलब है कि लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, इसके अलावा वर्ल्डकप की वजह से भी भारी संख्या में लोग वहां पर गए हुए हैं। ऐसे में जहां भारतीय लोग इकट्ठे हो, और वहां पर भारतीय खानपान हिट ना हो ये कैसे हो सकता है। इसके अलावा भी कई ऐसे भारतीय पकवान हैं जो देश ही नहीं पूरी दुनिया में हिट हैं।