Wednesday , March 25 2026 1:38 AM
Home / News / लंदन में चाकूबाजी की घटना में कई घायल, पुलिस ने हमलावर ‘आतंकी’ को किया ढेर

लंदन में चाकूबाजी की घटना में कई घायल, पुलिस ने हमलावर ‘आतंकी’ को किया ढेर


लंदन में चाकूबाजी की घटना, पुलिस ने हमलावर ‘आतंकी’ को मारी गोली
लाखों की सैलरी छोड़ चिकनकारी वर्कर्स की जिंदगी बदल रहे मोहितलाखों की सैलरी छोड़ चिकनकारी वर्कर्..CCTV पर शाह ने फिर घेरा, केजरीवाल ने भुना लिया!CCTV पर शाह ने फिर घेरा, केजरीवाल न..CAA के खिलाफ प्रदर्शन में जामिया के छात्र पर चली गोली, गोली चलानेवाले युवक ने कहा, ‘ये लो आज़ादी’CAA के खिलाफ प्रदर्शन में जामिया के..
साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में रविवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पुलिस की गोली से हमलावर ढेर हो गया। लंदन पुलिस ने इसे आतंक से जुड़ा हमला करार दिया है।
हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी सामने आते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस तत्काल हरकत में आई। वहीं, उन्होंने लोगों से उस इलाके से न गुजरने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही घटनास्थल की तस्वीरों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध का पीछा करते दिख रहे थे। बाद में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, ‘स्ट्रेटम में हथियारों से लैस अधिकारियों ने हमलावर को गोली मारी। इस वक्त ऐसा माना जा रहा है कि कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। परिस्थितियों का मूल्यांकन किया जा रहा। हमले को आतंकी घटना करार दिया गया है।’

पीएम जॉनसन ने पुलिसकर्मियों को दिया धन्‍यवाद
पुलिस ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की सटीक परिस्थितियां अभी अपुष्ट हैं लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ा सा चाकू देखा। इसके बाद संदिग्ध को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्विटर पर आपातकालीन सेवा कर्मियों को धन्यवाद दिया।