Sunday , March 22 2026 12:46 AM
Home / News / फिलीपींस पर टिप्पणी को लेकर भड़के दुतेर्ते, UN एक्‍सपर्ट को बोले- ‘Go to Hell’

फिलीपींस पर टिप्पणी को लेकर भड़के दुतेर्ते, UN एक्‍सपर्ट को बोले- ‘Go to Hell’


मनीलाः फिलीपींस की न्‍यायिक स्‍वतंत्रता पर टिप्पणी करने पर भड़के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) मानवाधिकार विशेषज्ञ को घरेलू मसलों में दखल न देने की धमकी दी है। UN विशेषज्ञ ने कहा था कि फिलीपींस की न्‍यायिक स्‍वतंत्रता खतरे में है जिसके जवाब में दुतेर्ते ने उससे कहा कि ‘Go to Hell’ भाड़ में जाओ ।

पिछले महीने फिलीपींस की सुप्रीम कोर्ट ने प्रधान न्‍यायाधीश मारिया लॉर्डेस सेरेनो को मतदान के जरिए हटा दिया था। दुतेर्ते ने विवादित सरकारी प्रस्‍तावों के खिलाफ वोट देने के लिए मारिया को कहा था। मारिया की नियुक्ति में धांधली की बात कहते हुए उन्‍हें पद से हटा दिया गया। शुक्रवार (1 जून) संयुक्‍त राष्‍ट्र के विशेष दूत, डिएगो गारा-सान ने जजों और वकीलों की स्‍वतंत्रता पर कहा कि मारिया को हटाया जाना अन्‍य सुप्रीम कोर्ट जजों और न्‍यायपालिका के सदस्‍यों के लिए कड़ा संदेश है।

शनिवार को दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले दुतेर्ते ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, डिएगो से कह दो कि मेरे देश के मामले में टांग न अड़ाए। वह नर्क में जा सकता है। फिलीपींस के मुखर राष्‍ट्रपति कई बार अंतर्राष्‍ट्रीय दबाव को दरकिनार कर चुके हैं। दुतेर्ते विशेष रूप से पूर्व अमरीकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और यूएन के विशेष दूत पर कई बार अपना गुस्‍सा जता चुके हैं।