
दक्षिण कोरिया में खरबों डॉलर के नोट और सिक्क वॉशिंग मशीन में धोकर जलाने का हैरानीजनक मामला सामने आया है। दक्षिण कोरिया के लोगों ने कोरोना से बचने के लिए नोटों को वॉशिंग मशीन में डाल दिया जिससे वे खराब हो गए। यही नहीं कई तो ऐसे थे जिन्होंने नोटों की गड्डी ही अवन में डाल दी। इससे नोट काफी जल गए। अब दक्षिण कोरिया के रिजर्व बैंक को इन खरबों डॉलर के नोटों से जूझना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यहां 2.25 ट्रिल्यन डॉलर मूल्य के नोटों और सिक्कों को लोगों ने जला दिया।
दक्षिण कोरिया में सियोल के पास अंसन शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के डर से अपने करीब 14 लाख रुपए वॉशिंग मशीन में डाले जिसके बाद उन्हें सुखाने के लिए उसने उन्हें ओवन में डाला, जिससे काफी नोट जल गए। व्यक्ति के नोटो को डिसइंफेक्टेड करने के तरीके को देखकर सब हैरान हैं। व्यक्ति की पहचान केवल परिवार के नाम EOM से हुई है।बैंक के अधिकारियों ने गोपनीयता कानून के कारण कोई और व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी। फिलहाल युवक का पैसे को डिसइंफेक्टेड करने तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है।
दक्षिण कोरिया के रिजर्व बैंक कहे जाने वाले बैंक ऑफ कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि पिछले छह महीने में वर्ष 2019 की अपेक्षा लोगों ने 3 गुना ज्यादा जले हुए नोट बदले हैं। बैंक ने कहा कि इस वृद्धि के पीछे बड़ी वजह कोरोना वायरस का खौफ है। बैंक ने कहा कि जनवरी से जून के बीच में 1.32 अरब वॉन (1.1 अरब डॉलर) के जले हुए नोट बैंक को लौटाए गए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website