
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी धुआंधार पारी की बदाैलत दुनियाभर में पहचान बना चुके हैं। उनके बल्ले से चाैकों की इतनी बरसात नहीं होती, जितनी की छक्कों की। हार्दिक अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने के रिकाॅर्ड के बेहद करीब है, लेकिन इस बीच एक ऐसा बल्लेबाज सामने ऊभरकर आ रहा है जो उनके इस मिशन को कड़ी टक्कर दे रहा है।
काैन है ये बल्लेबाज?
यह बल्लेबाज है ऑस्ट्रेलिया का मार्कस स्टोइनिस। स्टोइनिस अब तक अपने वनडे करियर के दौरान 8 पारियों में 18 छक्के लगा चुके हैं। खास बात यह रही है कि इन 8 पारियों में से 2 पारियों में स्टोइनिस ने एक भी छक्का नहीं लगाया हैं। इन दोनों पारियों में स्टोइनिस 4 और 3 रन के स्कोर पर आउट हए हैं। ऐसे में छक्कों के मामले में स्टोइनिस का बल्ला हार्दिक के बल्ले से काफी तेज चल रहा है। अगर स्टोइनिस ऐसा ही परफाॅरमेंस पेश करते रहे तो वह छक्कों के मामले में हार्दिक से आगे निकल सकते हैं आैर सबसे तेज 50 छक्के भी लगा सकते हैं।
एंडरसन ने लगाए हैं सबसे तेज 50 छक्के
अगर बात की जाए वनडे मैचों में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकाॅर्ड तो यह है न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम। एंडरसन ने वर्ष 2014 में महज 33 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। वहीं हार्दिक 19 पारियों में 30 छक्के लगा चुके हैं। इनके अलावा विंडीज के आंद्रे रसेल ने 42 पारियों में आैर किरोन पोलार्ड ने 46 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website