
अमेरिका ने कहा है कि वह एक अलगाववादी सिख नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में एक भारतीय अधिकारी की संलिप्तता के आरोपों के संबंध में भारत की जांच के निष्कर्षों का इंतजार करेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ विदेश मंत्री ने अपने विदेशी समकक्ष के सामने इसे उठाया है और कहा है कि हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि वे जांच करेंगे।” मिलर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ उन्होंने जांच के संबंध में सार्वजनिक तौर पर घोषणा की है। अब हम जांच के निष्कर्षों का इंतजार करेंगे। अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि एक भारतीय नागरिक ने सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रची ।
Home / Uncategorized / पन्नू की हत्या के साजिश मामले में अमेरिका ने कहा- भारतीय जांच के निष्कर्षों का करेंगे इंतजार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website