Sunday , March 22 2026 5:12 AM
Home / News / ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा में संकट में, संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा में संकट में, संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव


ब्रिटिश संसद ने ब्रेग्जिट सौदे को भारी बहुमत से खारिज कर देने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा के खिलाफ संसद में नेता प्रतिपक्ष जेरेमी कॉर्बिन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। आपको बताते जाए कि ब्रेक्जिट डील से यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की योजना थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ओर से लाए इस बिल को 432 सांसदों ने सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि 202 सांसदों ने बिल का समर्थन में भी आए हैं।

इस बिल के विरोध में प्रधानमंत्री मे के पार्टी के कई सांसद भी विरोध में उतर आए और उन्होंने उनके खिलाफ वोटिंग भी की है। कजर्वेटिव पार्टी के 118 सांसदों ने विरोधी खेमे के साथ मिलकर इस बिल के विरोध में वोटिंग की। इसको प्रधानमंत्री के खिलाफ असंतोष के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मे ने संसद में अपील की है कि ब्रिटेन की भलाई के लिए इस बिल को समर्थन किया जाए, लेकिन उनकी अपील काम नहीं आई और सांसदों ने बहुमत से इसे खारिज कर दिया।