
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में खाड़ी के एक मुस्लिम देश ओमान गए थे, जहां हिंदू धर्म ओमान का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। इसका पालन इसकी 5.5% आबादी करती है। सदियों से, मस्कट विभिन्न व्यापारों में लगे हिंदू व्यापारियों को आकर्षित करता रहा है, जिनमें मोती और अनाज शामिल हैं। हिंदू धर्म सर्वप्रथम 1507 में ओमान पहुंचा, जब गुजरात के कच्छ इलाके के हिंदू मस्कट पहुंचे। इसी के बाद से ओमान में भारतीयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आज ओमान में भारतीय अच्छे पदों पर हैं और ओमान की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं। गल्फ में ओमान वैसे भी भारत का अरसे से भरोसेमंद साथी रहा है। इसी ओमान में खाड़ी के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक मोतीश्वर मंदिर है।
ओमान में करीब 5.5 फीसदी हिंदू आबादी – विकीपीडिया के अनुसार, 19वीं शताब्दी के आरंभ में ओमान में कम से कम 4,000 हिंदू थे। 1895 में, मस्कट में हिंदुओं की आबादी पर इबादियों ने हमला किया और 1900 तक हिंदुओं की संख्या घटकर 300 रह गई। ओमान की स्वतंत्रता के समय, केवल कुछ दर्जन हिंदू ही बचे थे। अल-वालजात और अल-बन्यान के ऐतिहासिक इलाके अब हिंदुओं के कब्जे में नहीं हैं। ओमान मध्य पूर्व का एकमात्र देश है जहां स्वदेशी हिंदू आबादी है। ओमान में ऐसे कम से कम 1,000 हिंदू हैं जिनके पास ओमानी नागरिकता है। अमेरिकी जांच एजेंसी CIA के अनुसार, ओमान में 259,780 हिंदू हैं, जो वहां की जनसंख्या का 5.5% हैं। ओमान की कुल आबादी करीब 55 लाख है। 85 से 95 फीसदी आबादी मुसलमान है, जिनमें से अधिकतर सुन्नी मुस्लिम हैं।
ओमान में शिव और कृष्ण का चलता है राज – ओमान में दो आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हिंदू मंदिर हैं। मस्कट में मोतीश्वर मंदिर। यह एक शिव मंदिर है, जो मध्य पूर्व क्षेत्र के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। दूसरा-कृष्ण मंदिर है, जो मस्कट में भी स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2018 को ओमान की राजकीय यात्रा के दौरान मंदिर का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने मंदिर में अभिषेक किया आौर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत की थी।
Home / Uncategorized / मुस्लिम देश ओमान में है खाड़ी का सबसे पुराना हिंदू मंदिर, शिव और कृष्ण का चलता है राज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website