Saturday , March 14 2026 6:55 AM
Home / Uncategorized / भारत-कनाडा तनाव: खालिस्तान समर्थकों ने वैंकूवर में फिर भारतीय दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन

भारत-कनाडा तनाव: खालिस्तान समर्थकों ने वैंकूवर में फिर भारतीय दूतावास के बाहर किया प्रदर्शन


कनाडा में खालिस्तान समर्थक अलगावादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा और भारत के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत को धमकियां देने से बाज नहीं आ रहा वहीं उसके समर्थक आए दिन भारत विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर Sikhs for Justice (SFJ) के सदस्य दर्जनों खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के झंडे लहराए और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में भारत विरोधी बैनर पकड़े हुए थे जिनमें एक पर “मोदी फेस ऑफ टेरर” भी लिखा हुआ था। प्रदर्शन करने वाले खालिस्तान समर्थकों में महिलाएं भी शामिल थीं। SFJ ने निज्जर के हत्यारों का पता लगाने की मांग की। बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की गोली मारकर हत्या में भारत की संलिप्तता का अपमानजनक आरोप लगाया था, जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है।
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान कहा, हमने कनाडा के प्रधानमंत्री का उनकी संसद में दिया गया बयान और विदेश मंत्री का बयान देखा और उसे खारिज किया है। कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्ता के आरोप बेतुके और राजनीति से प्रेरित हैं। दूसरी करफ अमेरिका और कनाडा में अलगाववादी समर्थकों की हत्या की साजिश के हालिया आरोपों का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि दोनों मुद्दे एक जैसे नहीं हैं।