Wednesday , March 4 2026 7:14 PM
Home / Uncategorized / ‘भारत ने दुश्मन के गले में लंबी रस्सी लपेट दी’, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह का मैसेज

‘भारत ने दुश्मन के गले में लंबी रस्सी लपेट दी’, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह का मैसेज


अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत अपने दुश्मनों को एक झटके में सजा देने के बजाय धीरे-धीरे सजा दे रहा है.
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत ने अपने दुश्मनों को सजा देने के लिए इलेक्ट्रिक चेयर का इस्तेमाल करने के बजाय उनके गले में लंबी रस्सी लपेट दी है. इस बयान से उनका मतलब है कि भारत अपने दुश्मनों को एक झटके में नहीं, बल्कि पूरी तरह शिकंजा कसकर धीरे-धीरे सजा दे रहा है.
अमरुल्लाह सालेह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत ने अपने दुश्मन को सजा करने के लिए इलेक्ट्रिक कुर्सी का इस्तेमाल करने की बजाय उसके गले में एक बहुत लंबी रस्सी डाल दी है.”
अमरुल्लाह सालेह ने ये बयान ऐसे समय पर दिया है, जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि 16 अन्य घायल हुए थे. इस हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है, जबकि पाकिस्तान अलर्ट मोड पर है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बड़ी बात – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते दिन (रविवार, 05 मई) कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ देना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप जो चाहते हैं, वह निश्चित रूप से होगा.”
उन्होंने आगे कहा, “रक्षा मंत्री के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर काम करूं और देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं. यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सशस्त्र बलों के साथ मिलकर उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दूं, जो हमारे देश पर बुरी नजर रखते हैं.’’