
क्रिस पेलुसो के निधन की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक्टर क्रिस सीज़ोफेक्टिव डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।
द यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से क्रिस ने पढ़ाई की थी और यूनिवर्सिटी के म्यूजिकल थिएटर प्रोग्राम की अध्यक्ष लिंडा गुडरिच शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मिशिगन म्यूजिकल थिएटर फैमिली हमारे प्यारे सदस्य, करिश्माई और जबरदस्त प्रतिभाशाली क्रिस पेलुसो के निधन से दुखी हैं। ‘क्रिस ब्रॉडवे पर मम्मा मिया, असैसिन्स, लेस्टैट, द ग्लोरियस ओन्स और ब्यूटीफुल में नजर आए और विकेड में टूर पर फियेरो की भूमिका निभाई। लंदन में मिस साइगॉन और शोबोट में भी एक्टिंग की। हमारी संवेदनाएं इस वक्त उनके परिवार के साथ हैं।’
बता दें कि क्रिस ने अपने करियर में ‘असैसिन्स’, ‘लेस्टैट’, ‘द ग्लोरियस ओन्स’ और ‘ब्यूटीफुल: द कैरोल किंग म्यूजिकल’ की अन्य ब्रॉडवे प्रॉडक्शन में काम किया। वह ‘फनी गर्ल’, ‘शो बोट’, ‘मिस साइगॉन’ और ‘द वूमन इन व्हाइट’ जैसे नाटकों में भी नजर आए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website