Friday , March 27 2026 4:24 AM
Home / News / भारत बहुत अच्छा, NRI ने बताया अमेरिकी अस्पताल का कड़वा सच, इमरजेंसी रूम का ₹5 लाख बिल

भारत बहुत अच्छा, NRI ने बताया अमेरिकी अस्पताल का कड़वा सच, इमरजेंसी रूम का ₹5 लाख बिल


अमेरिका में जाकर काम करना और वहां रहना न जाने कितने भारतीयों का सपना रहता है। अमेरिकी वीजा और ग्रीन कार्ड के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट इसका सबूत है। लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने अपने साथ हुए एक वाकये के बारे में बताया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पार्थ विजयवर्गीय नाम के भारतीय के इस अनुभव को जानकर आप भारत की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। पार्थ ने बताया कि घुटने में चोट के बाद एक अमेरिकी अस्पताल के इमरजेंसी रूप में कुछ देर के लिए जाना उन्हें बहुत भारी पड़ा है। इसके बाद उन्हें हजारों डॉलर का बिल थमा दिया गया।
पार्थ विजयवर्गीय ने एक वीडियो में अपने साथ हुए वाकये के बारे में जानकारी दी है और बताया कि क्यों बहुत से लोग अमेरिका को को रहने के लिए बहुत महंगी जगह बताते हैं। उन्होंने कहा, बहुत लोग कहते हैं कि अमेरिका बहुत महंगा है। मैं आपको उदाहरण देकर समझाता हूं कि यह किस तरह महंगा है। मैं यहां रहता हूं।
इमरजेंसी रूप में जाना पड़ा महंगा – अपने साथ हुए घटना को याद करते हुए पार्थ ने बताया कि 25 दिसम्बर को वह न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी और बहन के साथ आइस-स्केटिंग कर रहे थे, जहां उन्हें चोट लग गई। उन्होंने बताया कि आइस स्केटिंग करते समय किसी ने उनके घुटने पर बहुत जोर से मारा। उन्हें लगा जैसे घुटने में फ्रैक्चर हो गया है। चोट के बाद भयंकर दर्द को देखते हुए उन्होंने हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में जाने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने एंबुलेंस की जगह टैक्सी से जाने को चुना।