Thursday , March 26 2026 8:50 PM
Home / Entertainment / पालतू कुत्ते की याद में जो और सोफी ने बनवाया टैटू

पालतू कुत्ते की याद में जो और सोफी ने बनवाया टैटू


‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (Game Of Thrones) स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) और उनके गायक पति जो जोनस (Joe Jonas) ने एक दुर्घटना में मृत अपने पालतू कुत्ते वाल्डो (Waldo) की याद में एक मैचिंग टैटू बनवाया है।

टर्नर ने सोमवार को देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस टैटू की एक झलक साझा की। यह वाल्डो की एक तस्वीर है, जो कि अलास्कन क्ली काई नस्ल का कुत्ता था।

इस तस्वीर के कैप्शन में टर्नर ने लिखा, ‘‘मुझे तुम्हारी याद आती है वाल्डो। रेस्ट इन पीस माई लिटिल बेबी।’’

जो ने अपने टैटू की एक तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘‘आर.आई.पी. माई लिटिल एंजेल।’’

जो की भाभी और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रिंयका ने इस नए टैटू पर कमेंट करते हुए एक हार्ट ईमोजी बनाया है।