
भारत ने अपने पड़ोसी देशों व दुश्मनों पाकिस्तान व चीन से मुकाबला करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान से सटी उत्तरी सीमा की पहरेदारी करने वाली ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन जिसको सेना में ‘डिफेंडर ऑफ द नॉर्थ’ भी कहा जाता है, को श्रीनगर बेस पर तैनात किया है । भारतीय वायुसेना ने भविष्य की सुरक्षा अहमियत को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।
एयरफोर्स ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर उन्नत मिग-29 लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन तैनात किया है, जिसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर जैसे सामरिक इलाके में रक्षा स्थिति में मजबूती लाना है। दरअसल, जम्मू कश्मीर पाकिस्तान-चीन सीमा से सटा हुआ है ऐसे में यहां के एयरबेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती को लेकर बहुत पहले से ही विचार-विमर्श चल रहा था।
भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर विपुल शर्मा ने इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, कश्मीर घाटी में स्थित श्रीनगर एयरबेस की ऊंचाई मैदानी इलाकों से अधिक है। यहां पर दोनों प्रतिद्वंदी देशों की सीमा नजदीक है ऐसे में कम समय में तेजी से प्रतिक्रिया देने वाले विमान की जरूरत थी। मिग-29 इसके लिए सटीक है क्योंकि इसमें इस स्थिति के लिए बेहतर एवियोनिक्स और लंबी दूरी की मिसाइलें लगी हुई हैं।
मिग-29 की खासियत – सैन्य अधिकारी ने बताया कि अपग्रेड करने के बाद मिग-29 बहुत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों से भी लैस है।
सरकार ने आपातकालीन स्थितियों के दौरान वायुसेना को जिन हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी हुई है, उन हथियारों को भी इससे विमान से लॉन्च किया जा सकता है।
एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक, मिग-29 संघर्ष के समय दुश्मन के लड़ाकू विमान को जैम करने की भी क्षमता रखता है. यह विमान रात में उड़ान भरते हुए सैन्य महत्व के ऑपरेशन्स को अंजाम देने में सक्षम है।
Home / Uncategorized / भारत करेगा पाक-चीन की नाक में दम ! श्रीनगर में नए लड़ाकू जेट ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन किए तैनात, जानें खासियत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website