
पाकिस्तान में एक जंगली जानवर मंगलवार को संसद भवन में घुस गया और ऑफिस की कई चीजों को तहस-नहस कर दिया। यह जानवर एक इंडियन सिवेट बिल्ली थी जो दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया में पाई जाती है। यह बिल्ली एडिश्नल सेक्रेटरी सीनेट हफीजुल्लाह शेख के ऑफिस में घुस गई। संसद के कर्मचारियों ने कहा कि जानवर एक दिन पहले भी कार्यालयों में घुसा था। बिल्ली के कारनामों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं जिसमें इंडियन सिवेट बिल्ली (Indian Civet Cat) को टूटे कांच से ऑफिस में दाखिल होते देखा जा सकता है।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार ऑफिस में घुसने के बाद बिल्ली तोड़फोड़ मचाने लगती है। वीडियो में एक गिरी हुई टीवी, उलटा हुआ मॉनिटर, बिखरे हुए कागज और कुछ बिखरे हुए पौधे नजर आ रहे हैं। इस्लामाबाद के वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट बोर्ड (IWMB) के अधिकारियों को जानवर का पीछा करते देखा जा सकता है। कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारी उसे पानी में डुबोने के बाद ही काबू में कर सके।
‘जंगली जानवर लेकिन पूरी तरह सुरक्षित’ – आईडब्ल्यूएमबी की अध्यक्ष रीना खान सत्ती ने कहा कि संभावना है कि बारिश से बचने के लिए जानवर ऑफिस में घुसा था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह एक जंगली जानवर है लेकिन पूरी तरह हानिरहित है।’ सत्ती ने जानकारी दी कि आईडब्ल्यूएमबी के अधिकारियों ने जानवर को उसके आवास में छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि सिवेट कैट मूल रूप से दक्षिण एशिया की निवासी है। बड़े पैमाने पर फैली अपनी आबादी के चलते इसे इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट में ‘सबसे कम खतरनाक’ के रूप में शामिल किया गया है।
Wild Beast Enters Parliament House of Pakistan
— Bogar Khattak (@Bogar_Khattak) April 18, 2023
Indian civet cat entered the Parliament and quickly made its way to various offices, causing damage along the way.
This is not the first time that a wild animals entered the Parliament yesterday, causing similar chaos. pic.twitter.com/PHKnus2X3f
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website