
दुनिया में डेटिंग का अलग कल्चर शुरू हो गया है। एक देश ऐसा है जहां किराए के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड मिलते हैं। दरअसल, जो लोग अकेले होते हैं, वो पैसे देकर इस सुविधा का लाभ उठा लेते हैं । ये कल्चर जापान में शुरू हुआ है और इसका फायदे एक भारतीय लड़की ने भी उठाया और फिर एक कमाल कर दिखाया । इस भारतीय लड़की ने वीडियो शेयर कर उस लड़के के बारे में बताया है। जापान के टोक्यो में रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर कृति भारतीय हैं लेकिन उनका पहनावा, हेयरस्टाइल, लुक, पूरी तरह जापानी लड़कियों जैसा लगता है। पहली बार देखने पर लोग उसे जापानी ही समझते हैं लेकिन जब वो फर्राटेदार हिन्दी बोलती हैं, तब मालूम होता है कि वो भारती हैं।
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फॉलोअर्स को अपने बॉयफ्रेंड से परिचय करवा रही हैं। पर उनके और उस लड़के के रिलेशनशिप में एक ऐसा पहलू है, जो रिश्ते को काफी अलग बनाता है, वो बॉयफ्रेंड किराये का है। कृति के इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने मजाक में कहा कि काश इंडिया में भी गर्लफ्रेंड रेंट पर मिलती ! एक ने कहा कि अगर कोई लड़की उसे प्रपोज करती, तो वो फ्री में भी मान जाता और कई लोग उससे कीमत पूछ रहे हैं।
कृति ने वीडियो में कहा कि वो जापान में अपने किराये के बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही है. फिर वो लड़के की ओर कैमरा घुमाती है। वह बताती है कि जापान में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को किराये पर लिया जा सकता है। कृति को इस बात पर हंसी आ रही है कि उसने एक बॉयफ्रेंड को रेंट पर लिया है। वो कहती हैं- ये सुनने में बहुत अजीब है लेकिन, ये सच में होता है। कृति ने बताया कि उन्होंने लड़के को हिन्दी का शब्द भी सिखाया था, जिसे वो बोलते हुए भी सुनाई दे रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website