
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भारतीय दुकानदार ने दुबई में लॉटरी के इनाम में एक लग्जरी कार और 2लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपए) जीते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारतीय बीते दस सालों से लॉटरी खरीदकर अपनी किस्मत आजमा रहा था। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीजित बीते 10 सालों से हर साल लॉटरी का टिकट खरीद रहा था।
खबर में बताया गया कि दुबई खरीदारी महोत्सव (डीएसएफ) के 25 वें संस्करण के तहत इनफिनिटी मेगा लॉटरी के तहत श्रीजित ने एक इनफिनिटी क्यूएक्स50 कार के साथ ही 2 लाख दिरहम (करीब 40 लाख रुपए) नकद का इनाम जीता। जैकपॉट जीतने पर टिप्पणी करते हुए श्रीजित ने कहा, ‘‘मैं अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पा रहा। ॉ
मैं बीते 10 सालों से हर साल इस उम्मीद में लॉटरी का टिकट खरीद रहा था कि एक दिन मेरी किस्मत मेरा साथ देगी। यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है और अब मेरा मानना है कि सपने सच हो सकते हैं। मेरे दो बेटे हैं और मेरी पत्नी अभी गर्भवती हैं। इस पैसे से यह सुनिश्चित होगा कि मेरे बच्चों के सामने उज्ज्वल भविष्य हो।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website