
जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स ने अपने नए टाइप 12 तटीय रक्षा एंटी शिप मिसाइल लांचर वाहन को लॉन्च किया है। चीान के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान ने यह कदम उठाया है।
चीन से तनातनी के बीच भारत के सहयोगी जापान ने अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खास हथियार को उतार दिया है। जापान ने रविवार (8 जून) को शिजुओका प्रान्त में फूजी फायरपावर अभ्यास के दौरान टाइप 12 (12एसएसएम) कोस्टल डिफेंस मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन किया है। ये जापान का लंबी दूरी का तटीय रक्षा मिसाइल लाॉन्चर वाहन है। चीन के समुद्री खतरों का जवाब देने के लिए जापान की काउंटरस्ट्राइक क्षमता में यह बड़ा कदम है।
जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) ने पहली बार अपने नए लंबी दूरी के इस तटीय रक्षा मिसाइल लांचर वाहन को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है। यह तटीय रक्षा मिसाइल प्रणाली एक जमीनी हथियार प्लेटफॉर्म है। इसे दुश्मन के युद्धपोतों का पता लगाने, ट्रैक करने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी रेंज एक हजार किमी तक है।
क्यों खास है ये सिस्टम – रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के मिसाइल डिफेंस सिस्टम तटरेखाओं और द्वीपों पर तैनात किए जाते हैं। यह युद्धपोतों या विमानों के बिना लंबी दूरी पर नौसैनिक लक्ष्यों को भेद सकते हैं। तटीय रक्षा मिसाइलें एंटी-एक्सेस/एरिया-डिनायल (ए2/एडी) रणनीतियों का महत्वपूर्ण घटक हैं। आधुनिक सेंसर, लंबी दूरी की सटीक-निर्देशित मिसाइलों और मोबाइल लॉन्च वाहनों से लैस, ये प्रणाली समुद्री संप्रभुता की रक्षा, रणनीतिक समुद्री मार्गों को नियंत्रित करने और संयुक्त समुद्री अभियानों का समर्थन करने के लिए हैं।
जापान का टाइप 12 यानी 12एसएसएम सिस्टम अगली पीढ़ी (नेक्सट जेनेरेशन) की तटीय रक्षा मिसाइल प्रणाली है। इसे विशेष रूप से जापानी क्षेत्रीय जल में आने वाले दुश्मन के युद्धपोतों पर हमला करने के लिए बनाया गया है। इसकी सीमा को 1,000 किलोमीटर तक काफी बढ़ा दिया गया है, जो इसे बहुत खतरनाक बनाता है। यह जापानी बलों को व्यापक समुद्री क्षेत्र में रक्षात्मक मारक क्षमता का अनुमान लगाने में सक्षम बनाता है।
चीन की बढ़ेगी मुश्किल – जापान के इस मिसाइल सिस्टम में एक सीक्रेट डिजाइन है, जो इसके रडार हस्ताक्षर को कम करता है। इससे इसका पता लगाना और इसे रोकना मुश्किल हो जाता है। यह एक उच्च-गतिशीलता 8×8 चेसिस पर बनाया गया है, जो ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर (टीईएल) के रूप में काम करता है। इसके प्लेटफॉर्म में आठ आयताकार लॉन्च ट्यूबों के साथ एक कैनिस्टराइज्ड लॉन्चर है, जो दोलाइन में व्यवस्थित है।
जापान के इस सिस्टम में बेहतर लॉन्च सटीकता के लिए हाइड्रोलिक स्टेबलाइजर्स से लैस है। इसमें चालक दल की सुरक्षा के लिए बख्तरबंद केबिन और अग्नि नियंत्रण का सिस्टम हैं। इसकी गतिशीलता इसे तटीय सड़कों और द्वीप वातावरण सहित विभिन्न प्रकार के इलाकों में ऑपरेशन की अनुमति देती है। यह जापान की द्वीपसमूह रक्षा रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है, जो आने वाले समय में चीन की मुश्किल बढ़ा सकती है।
Home / Uncategorized / भारत के दोस्त ने तैनात किया चीनी युद्धपोतों का काल, समुद्र में 1000 किमी तक ड्रैगन के एयरक्राफ्ट कैरियर होंगे राख, जानें नाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website