
इंडिगो एयरलाइन के संकट के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब और उसके प्रमोटर राहुल भाटिया ने चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा को करोड़ों रुपये का चंदा दिया है।
इंडिगो संकट के चलते हजारों पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर परेशान हैं। इस बीच इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि इंडिगो एयरलाइन ने भाजपा को भारी चंदा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इसी वजह से मोदी सरकार ने एविएशन सेक्टर में इंडिगो को ‘वर्चुअल मोनोपॉली’ (एकाधिकार) दी है। इसका खामियाजा देश और नागरिक भुगत रहे हैं।
कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता सशीकांत सेंथिल ने बताया कि चुनावी बॉन्ड की खरीद के रिकॉर्ड बताते हैं कि इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब ने करीब 36 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। वहीं, इसके प्रमोटर राहुल भाटिया ने लगभग 20 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे। सेंथिल का दावा है कि इनमें से ज्यादातर बॉन्ड भाजपा ने भुनाए।
Home / Uncategorized / इंडिगो ने बीजेपी को दिया था बहुत बड़ा डोनेशन… कांग्रेस ने किस आधार पर किया चौंकाने वाला दावा?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website