Friday , August 1 2025 7:50 PM
Home / Off- Beat / मासूम बच्चे को हो गया महिला डॉक्टर से ‘प्यार’, 40 लाख लोगों ने देखा खूबसूरत वीडियो

मासूम बच्चे को हो गया महिला डॉक्टर से ‘प्यार’, 40 लाख लोगों ने देखा खूबसूरत वीडियो


प्यार किसी को भी हो सकता है। इस बात को सुनकर तो बड़े ही हुए होंगे आप भी। कुछ लोग तलाश करते फिरते हैं मोहब्बत और कुछ को ऐसे ही चलते फिरते हो जाती है और वो अपना दिल लुटा देते हैं। उनका एक-एक एक्सप्रेशन बता देता है कि वो प्यार में हैं। प्यार में जीते दिखते हैं वो। अब अगर आपकी सोच ऐसी है कि भई प्यार तो जवान लोगों का खेल है। तो दोस्तों, साथियों… सोच को फिर से दुरुस्त करने का टाइम आ गया है। मोहबब्त तो बालक को भी हो सकती है। ऐसा ही एक बच्चे का वीडियो सामने आ रहा है। जैसे ही महिला डॉक्टर उसका चेकअप करती है उसे उससे प्यार हो जाता है।
जैसे ही वो चेक करती हैं हार जाता है दिल : जैसे ही महिला डॉक्टर बच्चे का चेकअप करती है तो पहले तो वो असमंजस में पड़ा हुआ दिखता है। लेकिन जैसे ही डॉक्टर उसको हंसाने के लिए गुदगुदी करती है तो वो बड़ा ही प्यारा एक्सप्रेशन देता है। वो बड़े ही प्यार से डॉक्टर साहिबा के हाथ पर अपनी गर्दन टिका देता है और प्यारी सी नजरों से उन्हें देखने लगता है।