
इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हुई हैं। वहीं दुआ लिपा ने शाहरुख खान के साथ मुलाकात की है। हालांकि शाहरुख से मिलने के लिए उनके घर जाते वक्त उन्हें ट्रैफिक का सामना भी करना पड़ा।
जी हां, शाहरुख खान से मिलने के लिए दुआ लिपा उनके घर गई थीं, जहां वापिस जाते हुए रास्ते में उन्हें मुंबई के जाम का सामना करना पड़ा।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने स्टोरी के लिए जरिए मुंबई जाम के बारे में बताया और एक फोटो अपलोड की। इस फोटो में वो कार की विंडो से बाहर निकलकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात और शाहरुख खान ने भी उनसे मिलने के बाद कुछ तस्वीरें अपलोड कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Home / Entertainment / मुंबई ट्राफिक जाम में फंसी इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website