
फेमस फिल्म ‘आयरन मैन 2’ और हिट टेलीविजन सीरीज ‘एनटूरेज’ मेंकाम कर चुके एक्टर कीथ मिडलब्रूक लॉरेंस को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो कीथ लॉरेंस मिडलब्रूक को एफबीआई (फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) के एंजेटों द्वारा कोरोना वायरस का नकली इलाज बेचने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है।
एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मिडलब्रूक कथित तौर पर क्वॉन्टम प्रिवेंशन सीवी इंक नामक कंपनी की उन गोलियों पर निवेश करने को बोल रहे हैं,जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह कोविड-19 (Covid– 19) के संक्रमण को रोक देगा और वायरस को मार देगा एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद 25 मार्च को उन्हें लॉस एंजेलिस में गिरफ्तार किया। इस स्टिंग में उन्हें निवेशक के रूप में एक अंडरकवर एजेंट को गोलियों का एक पैकेट देते हुए पाया गया।
मिडिलब्रूक ने इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में फेमस बास्केटबॉल खिलाड़ी अर्विन ‘मैजिक’ जॉन्सन के होने का झूठा दावा किया, लेकिन जब उनसे पूछा गया तो मिस्टर जोहान्सन ने जांचकर्ताओं से इस बात की पुष्टि की कि वह मिडलब्रूक की कंपनी के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। कैलीफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए अमेरिकी अटॉर्नी निक हैना ने लोगों को कोरोनावायरस महामारी के दौरान इस तरह के घोटालों से सावधान रहने की चेतावनी दी।बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए लॉकडाउन किया गया है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 886 पहुंच गई है। इस महामारी से अबतक 19 लोगों की मौत हो गई है।
Home / Entertainment / COVID-19 का नकली इलाज बेचने के चलते गिरफ्तार ‘आयरन मैन 2’ एक्टर, स्टिंग ऑप्रेशन में खुली पोल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website