Wednesday , March 4 2026 11:22 AM
Home / News / ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा

ईरान युद्ध के बीच क्या अमेरिका का हथियार भंडार खत्म हो रहा? ट्रंप ने बाइडन और जेलेंस्की को क्यों फटकारा


ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि ‘यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड पर, कभी इतना ज्यादा या बेहतर नहीं रहा, जैसा कि आज मुझे बताया गया। हमारे पास इन हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है। सिर्फ इन सप्लाई (जो दूसरे देशों के सबसे अच्छे हथियारों से बेहतर हैं!) का इस्तेमाल करके युद्ध “हमेशा के लिए” और बहुत कामयाबी से लड़े जा सकते हैं।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा है कि ‘हमारे पास हथियारों की अच्छी सप्लाई है लेकिन हम वहां नहीं हैं जहां हम होना चाहते हैं। हमारे लिए बहुत ज्यादा हाई ग्रेड के हथियार बाहरी देशों में जमा हैं। सुस्त जो बाइडेन ने अपना सारा समय और हमारे देश का पैसा, सब कुछ यूक्रेन के पी.टी. बरनम (जेलेंस्की) (सर्कस चलाने वाला कलाकार) को दे दिया।’