
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी सैन्य झड़प अब चरम पर है। शनिवार को हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने 26 जनवरी को सीमा के पास इजरायली सेना के 9 ठिकानों पर हमले किए थे। हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि इन हमलों में मिसाइलों और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। ताजा हमलों में कई इजरायली चौकियों ने नष्ट होने की खबरें हैं। इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई में लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें राजधानी बेरूत में रिहायशी इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल हमले भी शामिल हैं।
इजरायल ने लेबनानी सीमा पर तैनाती बढ़ाई – लेबनान की सीमा पर हालात की गंभीरता को देखते हुए इजरायली सेना ने अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है। इजरायली सेना ने पहले ही ऐलान किया था कि वह गाजा पट्टी से अपने सैनिकों को वापस बुलाकर उन्हें लेबनान की सीमा पर तैनात करने जा रहा है। इसे हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले की बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इजरायल पहले भी लेबनान पर हमले कर चुका है। तब हुए युद्ध में लेबनान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन, आज के वक्त में हिजबुल्लाह काफी ताकतवर है, जो इजरायल को आसानी से जीतने नहीं देगा।
लेबनान में भारी गोलीबारी कर रहा इजरायल – इजरायली सेना ने कहा है कि लेबनान से उसके सैन्य ठिकानों पर भारी गोलीबारी की गई है, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सेना ने बताया कि उसने जवाब में तोप के गोले दागे हैं। गाजा पट्टी में इजरायल का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद दक्षिणी लेबनान में हालात खराब हो गए हैं। इजरायली सेना और हिजबुल्लाह के लड़ाके सीमा से लगे इलाकों में लगातार गोरीबारी कर रहे हैं। हिजबुल्लाह के हमले गाजा पट्टी में सक्रिय हमास के समर्थन में हो रहे हैं। हिजबुल्लाह एक शिया आतंकी समूह है, जिसका ईरान से करीबी रिश्ता है। वहीं, हमास एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, लेकिन साझा दुश्मन होने के कारण दोनों एक साथ मिलकर इजरायल पर हमले करते हैं।
Home / Uncategorized / क्या लेबनान पर हमला करने वाला है इजरायल? हिजबुल्लाह के हमलों में IDF के 9 ठिकाने तबाह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website