
जॉनी डेप एक बार फिर ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभा सकते हैं। डिज्नी से अलगाव के बावजूद, प्रड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने हिंट दिया है कि डेप को फिल्म में लेने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने डेप के साथ इस बारे में बातचीत भी की है। इसी के साथ हेनरी कैविल के नाम पर विराम लगता दिख रहा है।
‘कैप्टन जैक स्पैरो’ की भूमिका को लेकर जहां खबरें थी कि इस किरदार के लिए अब किसी नए सुपरस्टार की तलाश हो रही है, वहीं इसे लेकर अब ताजा अपडेट है। दरअसल प्रड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने हिंट दिया है कि जॉनी डेप ही एक बार फिर से कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
फेमस हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ की पांचवीं सीरीज ‘डेड मेन टेल नो टेल्स’ को रिलीज हुए तकरीबन 8 साल गुजर गए हैं। प्रड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website