Friday , March 6 2026 12:11 AM
Home / Sports / हार से बिखरे हुए थे ईशान किशन… फिर नीता अंबानी ने छोटे बच्चे की तरह संभाला

हार से बिखरे हुए थे ईशान किशन… फिर नीता अंबानी ने छोटे बच्चे की तरह संभाला


आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी की एक फोटो ईशान किशन के साथ वायरल हो रही है।
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर इस मैच को जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन का प्रदर्शन खराब रहा। मैच के बाद ईशान थोड़े परेशान नजर आए, लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी सपोर्ट करती हुईं नजर आईं।
ईशान से मिलीं नीता अंबानी – मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और ईशान किशन वानखेड़े स्टेडियम में मिले। आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले ईशान किशन 7 सीजन तक मुंबई टीम में थे। बाद में उन्हें हैदराबाद ने बड़ी रकम देकर खरीद लिया। यह पहली बार था जब ईशान विरोधी टीम के खिलाड़ी के तौर पर वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे थे। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वे सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन मैच के बाद जो हुआ, उसने खेल के भावनात्मक पहलू को दिखाया।
नीता अंबानी से किया नमस्ते – मैच के बाद खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और अपनी-अपनी टीम की ओर जा रहे थे। तभी ईशान किशन नीता अंबानी के पास गए और उन्हें मुस्कुराकर नमस्ते किया। नीता अंबानी ने भी ईशान को प्यार से जवाब दिया और उनके गाल पर थपकी दी। ईशान ने मुंबई की मालकिन से कुछ बातें कीं और फिर हैदराबाद की टीम में वापस चले गए।
मुंबई का शानदार प्रदर्शन – मैच में मुंबई ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और सनराइजर्स को हरा दिया। 163 रनों का पीछा करते हुए, मुंबई ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विल जैक्स ने 26 गेंदों में 36 रन, सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में 26 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 21 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 162 रनों पर रोक दिया। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जैक्स ने अच्छी गेंदबाजी की।