
स्कॉटिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री इस्ला फिशर यहां एक मार्केट में बिना मेकअप के नजर आईं। फिशर (43) ने रोलिंग स्टोंस टी-शर्ट के साथ पर्पल जिम लेगिंग्स पहन रखी थी।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, खरीदारी के बीच वह फोन पर किसी से बात करने में भी मशगूल दिखाई दीं। उन्होंने रेड कैट-आई सनग्लासेज भी लगा रखे थे।
फिल्म ‘कन्फेशंस ऑप अ शॉपाहोलिक’ की अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम के लिए अपनी दोस्त कर्टनी कॉक्स के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया था। उन्होंने इसे एक फिल्टर के साथ फिल्माया था जिसने इन्हें वीडियो में पुरुषों के रूप में दिखाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website