Tuesday , April 14 2026 10:14 PM
Home / News / इजरायल को खून से कीमत चुकानी होगी… हमास ने गाजा सिटी पर कब्जे को लेकर दी धमकी, बंधकों की जान को बताया खतरा

इजरायल को खून से कीमत चुकानी होगी… हमास ने गाजा सिटी पर कब्जे को लेकर दी धमकी, बंधकों की जान को बताया खतरा


फिलिस्तीनी चरमपंथी गुट हमास ने इजरायल को धमकी दी है कि गाजा शहर पर कब्जे की इजरायली सेना की योजना बंधकों की जान खतरे में डाल सकती है। हमास की सैन्य शाखा के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने शुक्रवार को कहा कि बंधकों के भविष्य के लिए इजरायली सरकार और सेना जिम्मेदार होगी और चेतावनी दी कि हमलों में मारे गए किसी भी बंधक की पहचान नाम और तस्वीर से की जाएगी। ओबैदा ने कहा कि इजरायली बंधकों को उसके लड़ाकों के साथ युद्ध क्षेत्र में उन्हीं खतरनाक परिस्थितियों में रखा जा रहा है।
हमास ने कहा कि ‘हम जहां तक हो सके, बंधकों की जान बचाएंगे। वे टकराव वाली जगहों पर हमारे लड़ाकों के साथ रहेंगे और उन्हीं खतरों का सामना करेंगे।’ यह बयान ऐसे समय आया है, जब इजरायली सेना (IDF) गाजा सिटी पर हमला करने की तैयारी कर रही है और उसने अभियान का शुरुआती चरण पहले ही शुरू कर दिया है। गाजा सिटी युद्ध के शुरुआती दौर में भीषण लड़ाई का केंद्र रहा है और हमास का गढ़ है।