Tuesday , March 10 2026 12:53 PM
Home / Uncategorized / इज़राइली पुलिस ने अल-अकसा मस्जिद के परिसर में युवक को मारी गोली

इज़राइली पुलिस ने अल-अकसा मस्जिद के परिसर में युवक को मारी गोली


यरूशलम के पवित्र स्थल के पास इज़राइली पुलिस ने युवक को गोली मारी, मौत यरूशलम, एक अप्रैल (एपी) इज़राइल की पुलिस ने यरूशलम में पवित्र स्थल के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि यह शख्स पुलिस अधिकारी की बंदूक चुराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि 26 वर्षीय युवक दक्षिणी इज़राइल के अरब गांव का रहने वाला था।
अधिकारियों ने बताया कि यरूशलम की ओल्ड सिटी में यह घटना तब हुई, जब पुलिस अधिकारियों ने अल-अकसा मस्जिद के परिसर के बाहर इस शख्स को पूछताछ के लिए रोका था। अल-अकसा मस्जिद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। पहले दो पवित्र स्थल सऊदी अरब के मक्का और मदीना में हैं।