
यरूशलमः इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि संक्रमण के कारण अस्पताल में कुछ समय के लिए भर्ती हुए प्रधानमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कार्यालय ने आज कहा कि कई परीक्षणों में यह बात सामने आई कि 68 वर्षीय नेतन्याहू सांस नली में मामूली वायरल संक्रमण से पीड़ित थे।
कार्यालय ने कहा कि उनके डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी और कुछ दवाइयां लिखीं। नेतन्याहू को कल देर रात बुखार और कफ से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया। उन्हें दो सप्ताह पहले गले का संक्रमण हुआ था। नेतन्याहू पर हाल के महीनों में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इंकार किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website