Wednesday , March 25 2026 12:07 PM
Home / News / सोने के तारों से सजी अनारकली में जादू बिखेरती नजर आई इवांका!

सोने के तारों से सजी अनारकली में जादू बिखेरती नजर आई इवांका!


हाल ही में इंडियन वियर से सबका दिल जीतने वाली इवांका ट्रंप का एक और लुक ढेरों वाहवाही बटोर रहा है। ऐसा लगता है मानों इवांका को व्हाइट रंग से प्यार ही हो गया हो तभी तो वो एक बार फिर व्हाइट अवतार में जादू बिखेरती नजर आई है। आइए आपको उनके लुक की एक खास झलक दिखातें है।
इवांका की यह फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी ड्रेस इंडियन डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन की गई। उन्होंने यह अनारकली सूट राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी के दौरान पहना। उनके इस अनारकली की खूब चर्चा हो रही हैं। खासियत यह है कि यह मामूली नहीं बल्कि सोने के तारों से तैयार हुई है। आपको बता दें कि ये अनारकली सूट रोहित बल के गुलदस्ता कलेक्शन में से था, जिसे साल 2018 में ही लॉन्च किया गया था।

उनके इस ड्रेस में चार-चांद तो तब लगा जब उनका लुक भी उतना ही दिलकश रखा गया। उन्होंने अपनी जुल्फों से ही सबको इम्प्रेस कर दिया। अगर ओवरऑल देखा जाए तो उनका यह लुक सबका दिल जीत कर गया।