
लंदन: एक्शन स्टार जैकी चैन की बेटी इन दिनों हॉन्ग-कॉन्ग की सड़कों पर जीवन गुजार रही हैं। दरअसल, जैकी की बेटी ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर घर से बेघर होने का आरोप लगाया है।
वीडियो में एटा एनजी ने कहा है कि उनके घरवालों ने उन्हें समलैंगिक संबंधों के कारण घर से निकाल दिया है। वह अपनी प्रेमिका एंडी ऑटम हॉन्ग-कॉन्ग के ब्रिज के नीचे रह रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी है।
उन्होंने बताया कि उनकी यह हालत उनके माता-पिता की वजह से है जो समलैंगिक रिश्तों से नफरत करते हैं। हम एक महीने से बेघर हैं। कई रातें हमने पुल के नीचे और दूसरी जगहों पर बिताई। हम पुलिस के पास, अस्पताल, फूड बैंक, एलजीबीटीक्यू समुदायों के पास गए लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।
बता दें कि जैकी चैन की बेटी एटा 2017 से कनाडा के सोशल मीडिया इन्फ्लूअन्सर एंडी ऑटम के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन कोई भी उनके इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
एटा, जैकी और पूर्व ब्यूटी क्वीन एलायने एनजी की बेटी हैं। जैकी और एलायने का अफेयर था, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी। बाद में जैकी ने जोआन लिन से शादी कर ली।
जैकी ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटी एटा के बारे में कोई बात नही की, लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि वह एलायने संग रिलेशनशिप में थे।
Home / Entertainment / गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर रह रही हैं जैकी चैन की बेटी, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website