
बैंगलोर: केदार जाधव के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद बिली स्टेनलेक और शेन वाटसन की उम्दा गेंदबाजी से बैंगलोर ने T-20 लीग 2017 में आज यहां दिल्ली को 15 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। जाधव के 37 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों की बदौलत 69 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
बैंगलोर ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में दिल्ली के सैम बिलिंग्स (25) और आदित्य तारे (18) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़कर सतर्क शुरूआत दिलाई। रिषभ पंत की 36 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 रन की पारी के बावजूद नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
जाधव ने स्टुअर्ट बिन्नी (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 6.2 आेवर में 66 रन जोड़े। बैंगलोर की आेर से स्टेनलेक ने 29 जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने 36 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। वाटसन ने चार आेवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। पवन नेगी ने पारी के अंतिम आेवर में तीन रन देकर दो विकेट हासिल किए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website