
संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे और उसके बाद से उनके गायब होने पर सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने जगदीप धनखड़ की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है। संजय राउत ने कहा कि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह को एक लेटर लिखा है। उन्होंने यह खत पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बारे में लिखा है। संजय राउत ने गृहमंत्री से लेटर में सवाल पूछे हैं और उसके जवाब मांगे हैं। संजय राउत ने पूछा है कि जगदीप धनखड़ कहां हैं और कैसे हैं? उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया? अचानक ऐसा क्या हुआ कि सदन के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया?
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे के पीछे वजह अपना स्वास्थ्य बताया था। संजय राउत ने कहा कि यह सच नहीं है। सच्चाई कुछ और है, जो खबरों में नहीं है। उन्होंने अमित शाह से धनखड़ को लेकर सही जानकारी देने को कहा है।
Home / Uncategorized / जगदीप धनखड़ लापता, जान को खतरा बता संजय राउत ने अमित शाह को लिखा लेटर, सुप्रीम कोर्ट में करने जा रहे याचिका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website