
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जाह्नवी के चर्चा में होने का कारण है एक किताब। जी हां, दरअसल जाह्नवी को हाल ही में लेखक हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ के हिंदी संस्करण के विमोचन समारोह में देखा गया। यह समारोह दिल्ली आयोजित किया गया था। जाह्नवी को यहां क्रीम कलर की साड़ी में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने किताब उल्टी पकड़ रखी थी।
इस पोज वाली उनकी तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर आईं, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलरों ने जाह्न्वी को ‘नादान लड़की’ कहा।
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘कारगिल गर्ल’, ‘रूह-अफ्जा’ और करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ है। और वह इन फिल्मों मे धूम मचाती नज़र आएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website