
लॉस एंजेलिस। ‘स्लीपी हॉलो’ की अभिनेत्री जैनिना गैवेंकर आगामी फिल्म ‘टोरेंस’ में बेन एफ्लेक के साथ नजर आ सकती हैं।
‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, जैनिना वार्नर ब्रॉस फिल्म में एफ्लेक की पूर्व पत्नी के किरदार में होंगी।
फिल्म ‘टोरेंस’ जिसका नाम ‘द हैस बीन’ भी हो सकता है, एक बास्केट बाल खिलाड़ी के ऊपर है जो अपनी लत में पत्नी और पारिवारिक विरासत को खो देता है।
इसके बाद वह दोबारा एक हारी हुई हाईस्कूल बास्केट बॉल टीम के कोच बनकर खुद को सही रास्ते पर लाने की कोशिश करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website