
तोक्योः जापान की एक मशहूर महिला कारोबारी ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए खुलासा किया कि उनके समलैंगिक संबंध हैं। उनकी इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बच्चों की मां काजूयो कतसुमा (49) ने कहा कि वह समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता हिरोको मसूहारा (40) के साथ रह रही हैं। काजूयो को एक बार वाल स्ट्रीट जर्नल की विशेष 50 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। काजूयो ने सोमवार को एक साक्षात्कार में अपने संबंधों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हिरोको से मिलने के बाद ही वह उनकी ओर आर्किषत हो गयीं।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस खुलासे से बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जापान समलैंगिकता को लेकर काफी हद तक सहिष्णु है। लेकिन समान – सेक्स विवाह को यहां मान्यता नहीं मिली है और ऐसे मामलों में कुछ भेदभाव अब भी कायम हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website