
हाॅलीवुड एक्ट्रेस जेना दीवान अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जेना को उनके न्यूबाॅर्न बेबी Callum के साथ लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।
इस दौरान जेना ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं। लुक की बात करें तो वह ब्लैक टी-शर्ट और स्किनफिट जैगिंग में दिख रही हैं।
वहीं उन्होंने बेबी को ग्रे कलर के बेबी होल्डर में लिए दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। जेनी की बेबी संग उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जेना दीवान सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हाॅट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर एक्ट्रेस के 6.1 मिलियन फाॅलोअर्स हैं।
Home / Entertainment / न्यूबाॅर्न बेबी संग लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर स्पाॅट हुईं जेना दीवान, ऑल ब्लैक लुक में दिखीं स्टाइलिश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website