
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने बॉक्सिंग वर्कआउट के लिए अपने से 18 साल छोटे निजी ट्रेनर को नियुक्त किया है।
अमेरिका के हिट टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर 49 साल की हैं जबकि उनका ट्रेनर लियोन एजुबुइके 31 साल के हैं।
‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रशिक्षण 1.5 करोड़ पाउंड के लॉस एंजेलिस स्थित मैंशन में होगा जिसे वह अपने दूसरे पति जस्टिन थेरॉक्स के साथ साझा करती थीं। दोनों पांच महीने पहले ही अलग हो चुके हैं।
एजुबुइके के व्यापार प्रबंधक ब्रायन लेवेडुरे ने कहा, ‘‘लियोन किसी को डेट नहीं कर रहा है। वह फिलहाल जेन को उनके घर में प्रशिक्षण दे रहा है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website