
हॉलीवुड के फेमस कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक क्या अब तलाक नहीं लेंगे? क्या वो अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं? दरअसल, दोनों फिर से साथ में आ गए हैं। उन्हें बच्चों के साथ ब्रंच के दौरान Ki** करते हुए देखा गया। कुछ हफ्ते पहले ही दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी।
हॉलीवुड के फेमस कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के बीच सुलह हो गई है! अब वे तलाक नहीं लेंगे! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके फैंस ये दावा कर रहे हैं। दरअसल, दोनों को हाल ही में बच्चों के साथ देखा गया। सभी ने साथ में ब्रंच किया। इस दौरान जेनिफर और बेन हाथों में हाथ थामे नजर आए। ये भी कहा जा रहा है कि बेन ने जेनिफर को Ki** भी किया। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दोनों ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दायर की थी।
ब्रांच के दौरान काफी करीब नजर आए जेनिफर और बेन – एक सूत्र ने पेज सिक्स को बताया कि एक्स कपल को ब्रंच के दौरान काफी करीब देखा गया। दावा किया गया, ‘बेन और जेएलओ इस समय बेवर्ली हिल्स होटल के पोलो लाउंज में हाथ पकड़े और Ki** करते हुए देखे गये। बच्चे उनके साथ हैं, लेकिन एक अलग टेबल पर।’
Home / Entertainment / जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक नहीं लेंगे तलाक! बच्चों संग नजर आया Ex कपल, क्या हो गई है सुलह?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website