
हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और अमेरिकन पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज को अक्सर मंगेतर और अमेरिका के पूर्व दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ आउटिंग करते देखा जाता। जेनिफर फैमली के साथ भी काफी अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करती हैं।
हाल ही में 50 की जेनिफर बेटी के साथ लंच करने पहुंची। इस दौरान जेनिफर लेपर्ड प्रिंट क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग ट्राउजर में बोल्ड अवतार में नजर आईं।
आउटफिट के साथ व्हाइट शूज और स्टाइलिश शेड्स में जेनिफर बेहद परफैक्ट और कूल दिखीं। जेनिफर ने इस दौरान हाई बन किया था।
वहीं, उनकी बेटी एम्मे येलो टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में बेहद क्यूट नजर आईं। जेनिफर ने बेटी एम्मे का हाथ थाम पैपराजी को जमकर पोज दिए।
तस्वीरों नें मां-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि रोड्रिग्ज और जेनिफर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां, जेनिफर 49 साल की हैं वहीं, रोड्रिग्ज की उम्र 43 साल के हैं। जेनिफर भले ही रोड्रिग्ज बड़ी हैं, लेकिन दोनों में अक्सर जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website