
पॉप सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी फिट बाॅडी और लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन जेनिफर को वर्कआउट सेशन के बाद स्पाॅट किया जाता है। इसी बीच जेनिफर को मियामी में जिम के बाहर देखा गया।
इस दौरान 50 की जेनिफर व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ रेड कलर की स्किनफिट जैगिंग में बेहद बोल्ड और हॉट अवतार में नजर आईं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप, शेड्स और हाई बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। सामने आईं इन तस्वीरों में वह अपनी फ्रेंड के साथ दिख रही हैं। तस्वीरों में माॅडल एकदम फ्रेश दिख रही हैं। जिम के बाहर जेनिफर ने टशन के साथ पैपराजी को पोज दिए।जेनिफर भी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि जेनिफर लुक्स के साथ-साथ अपनी लव-लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही सिंगर ने अमेरिका के पूर्व दिग्गज बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज संग सगाई की। रोड्रिग्ज और जेनिफर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website