
‘शेमलेस’ अभिनेता जेरेमी एलेन व्हाइट और उनकी प्रेमिका एडिसन टिमलिन ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, टिमलिन ने शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। बच्ची का नाम उन्होंने एजर बिली व्हाइट रखा।
टिमलिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘एजर बिली व्हाइट का 10.20.2018 को दुनिया में स्वागत है।’’
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की, जिसमें से एक में जेरेमी ने खुशी के साथ एजर को गोद में लिया हुआ है और दूसरी में टिमलिन बच्ची को अपनी छाती से लगा रखा है।
टिमलिन और जेरेमी वर्ष 2008 की फिल्म ‘आफ्टरस्कूल’ में साथ नजर आए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website