
20 अप्रैल 2017 (इंदौर)- किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना दूसरा घर इंदौर बनाया है तो उम्मीद यही की जाती है कि इंदौर के क्रिकेट प्रेमी पंजाब के खिलाड़ियों का समर्थन करें लेकिन मैच शुरू होने से पहले कुछ और ही नज़ारा देखने को मिला। अधिकतर खेल प्रेमी जर्सी नंबर 45 के दिवाने थे। और ये जर्सी और किसी की नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की है। जी हां रोहित शर्मा की दिवानगी इंदौरी दर्शकों में देखी जा सकती है। हर उम्र के क्रिकेट फैन अगर जर्सी पहने देखे जा सकते हैं तो जर्सी नंबर 45। हालांकि कुछेक दर्शक किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल के भी फैन दिखे और दोनों तरह के फैन्स गलबहियां डाले भी देखे गए। लेकिन बच्चों और युवाओं में रोहित शर्मा काफी पापुलर हैं। ये बात शायद रोहित को भी मालूम हो इसलिए पिछले दो दिनों के प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इस दौरान उन्होंने अधिकांश गेंदे मैदान के बाहर पहुंचाने की कोशिश की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website