
ऑस्कर-नामित अभिनेता जीमोन हौंसू बायोपिक फिल्म ‘‘पंजी’’ में 2018 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे की भूमिका निभाएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री से निर्देशक बनी मारी-हेलेन रोउ करेंगी। मुकवेगे कांगो के प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बुकावू में पंजी अस्पताल की स्थापना की, जहां वह दशकों से सशस्त्र विद्रोहियों के दुष्कर्म की शिकार हजारों महिलाओं का इलाज करते रहे हैं।
गैरतलब है कि उन्हें इराकी यजीदी मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद के साथ संयुक्त रूप से इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। इस फिल्म के लिए अभी कलाकारों का चयन किया जा रहा है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website